भारत

फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे धोनी, एयर होस्टेस ने चॉकलेट किया गिफ्ट

Admin4
25 Jun 2023 4:24 PM GMT
फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते दिखे धोनी, एयर होस्टेस ने चॉकलेट किया गिफ्ट
x
देखें VIDEO...
मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट में एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान धोनी टैबलेट में पजल गेम कैंडी क्रश खेल रहे थे।-
इसी दौरान इंडिगों की एयर होस्टेस मुस्कुराते हुए महेंद्र सिंह धोनी के पास पहुंची। एयर होस्टेस ने मिठाई और चॉकलेट गिफ्ट करने लगी। धोनी को चिट्ठी भी दिया। धोनी ने चॉकलेट की जगह ओमानी खजूर का पैकेट उठाया।
यह सब बगल में बैठी उनकी पत्नी साक्षी देख रही थी। एयर होस्टेस नितिका ने इस दौरान धोनी से बातचीत की। एयर होस्टेज ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई लाइक और कमेट्स मिल रहे हैं।
Next Story