भारत

फ्लैट में धोबी ने किया रेप, कपड़े लेने पहुंचा था आरोपी

Nilmani Pal
18 Oct 2021 1:45 PM GMT
फ्लैट में धोबी ने किया रेप, कपड़े लेने पहुंचा था आरोपी
x

demo pic 

शर्मनाक घटना

दिल्ली के विकासपुरी में एक धोबी ने फ्लैट में अकेली महिला को देख उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में विकासपुरी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डेढ़ महीने से महिला पर नजर रखे हुए था और पहले भी वह दो बार उसके घर में प्रवेश कर चुका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला विकासपुरी स्थित एक अपार्टमेंट में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर को घर में अकेली थी तभी कपड़े लेने के बहाने इलाके का धोबी फ्लैट के अंदर आ गया। कपड़े लेने के बाद धोबी ने रसीद थमाई। इस बीच धोबी ने पूछा कि आप घर में अकेली रहती हैं? कोई दूसरा दिखाई नहीं देता। पीड़िता ने उससे कहा कि वह अकेली ही रहती है। इतना सुनते ही आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी पीड़िता को खींचकर बेडरूम की तरफ ले जाने लगा। इस दौरान महिला उससे भिड़ गई। शोर सुनकर महिला के पड़ोसी घर से बाहर निकले तो आरोपी वहां से भाग गया। हालांकि लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना के बाद सूचना पर पहुंची विकासपुरी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इलाके के धोबी की दुकान पर काम करता है और पिछले डेढ़ महीने से महिला के घर कपड़े लेने के लिए जाता था। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी दो बार महिला के घर में घुस चुका था, लेकिन उसे वारदात का मौका नहीं मिला था।


Next Story