भारत
धीरेंद्र शास्त्री क्रिकेट मैच खेलते नजर आए, पुलिस की टीम हारी
jantaserishta.com
7 April 2025 9:01 AM IST

x
सुरक्षाकर्मियों ने भी मैच खेला.
मुंबई: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 12 दिवसीय महाराष्ट्र राज्य यात्रा पर हैं. मुंबई में उनकी यात्रा जारी है. इस दौरान बागेश्वर महाराज 5 से 11 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे.
प्रथम दिवस की श्रीमद्भागवत कथा विराम के बाद बागेश्वर महाराज ने कथा परिसर में मौजूद इंडियन कॉर्पोरेशन के गोदाम में बने निवास में कुछ समय रुकने के बाद, वहां मौजूद सेवादारों और सुरक्षा में तैनात महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक क्रिकेट मैच खेला.
सभी सेवादारों और बागेश्वर महाराज की Y सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी मैच में भाग लिया. एक टीम में महाराष्ट्र पुलिस व निवासी सेवादार थे और दूसरी टीम में मध्य प्रदेश टीम से बागेश्वर धाम के महाराज, सुरक्षाकर्मी और सेवादार थे.
दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी थे और 6- 6 ओवर का मैच रखा गया. प्रथम बल्लेबाजी महाराष्ट्र टीम ने की. मध्य प्रदेश टीम से प्रथम ओवर बागेश्वर महाराज ने डाला, जिसमें उन्होंने 9 रन दिए और 1 विकेट लिया.
चौथे ओवर में पुनः बागेश्वर महाराज ने गेंदबाजी की और 6 बॉल में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. महाराष्ट्र टीम ने 6 ओवर में कुल 48 रन बनाए और मध्य प्रदेश (बागेश्वर महाराज जी की टीम को) यह लक्ष्य दिया.
मध्य प्रदेश टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए बागेश्वर बाबा और सेवादार सत्यम शुक्ला आए. बागेश्वर महाराज और सत्यम ने 38 रनों की साझेदारी की. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बागेश्वर बाबा रन आउट हो गए. उसके बाद मध्य प्रदेश टीम के सुरक्षाकर्मी दीपेश सोनी आए और अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर 9 विकेट से मैच जीत लिया.
Tagsधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीधीरेंद्र शास्त्रीमहाराष्ट्रDhirendra Krishna ShastriDhirendra ShastriMaharashtra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





