भारत

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा महंगा, कट गया चालान

jantaserishta.com
19 May 2023 11:17 AM IST
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा महंगा, कट गया चालान
x

फाइल फोटो

पटना (आईएएनएस)| बिहार में पटना के नौबतपुर में हनुमंत कथा कहकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चले गए, लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में वे जिस वाहन पर सवार थे, उसका चालान कट गया है। पुलिस के मुताबिक, सांसद मनोज तिवारी और धीरेंद्र शास्त्री ने 13 मई को पटना हवाई अड्डे से गांधी मैदान जाने के क्रम में सीट बेल्ट नहीं लगाया था। इस मामले में अब जांच पूरी होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 1000 रुपए का चालान काटा गया है।
चालान उस कार मालिक के नाम से काटा गया है, जिस पर ये लोग सवार थे। बताया जाता है कि यह कार मध्य प्रदेश की है। कई तस्वीर और वीडियो देखने के बाद यातायात पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि कार चालक मनोज तिवारी और बगल की सीट पर बैठे धीरेंद्र शास्त्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधा था। उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा कहने के लिए 13 मई को यहां पहुंचे थे। पटना हवाई अड्डे से वे सीधे गांधी मैदान के पास स्थित एक होटल गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story