
x
Dwarka द्वारका: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जामनगर स्थित अपने निवास से गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर तक पदयात्रा (पैदल तीर्थयात्रा) पर निकले हुए हैं। लगभग 140 किलोमीटर की यह तीर्थयात्रा 10 अप्रैल को अपने 30वें जन्मदिन से पहले उनके धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा है।
बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी अनंत अंबानी की इस पदयात्रा का हिस्सा बने हैं। धीरेंद्र शास्त्री नंगै पैर इस पदयात्रा में अनंत अंबानी के साथ शामिल हुए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
इससे पहले एक वीडियो में, अनंत अंबानी को हनुमान चालीसा का जाप करते हुए और यात्रा करते हुए देखा गया था। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों और भक्तों का एक दल था। ANI से बात करते हुए, उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, 'यह पदयात्रा जामनगर में हमारे घर से द्वारका तक है। यह पिछले पांच दिनों से चल रही है, और हम अगले दो-चार दिनों में पहुंच जाएंगे। भगवान द्वारकाधीश हम पर कृपा करें।'
पूज्य सरकार पहुँचे द्वारिकाधीश पदयात्रा में…देश के धनकुबेर और पूज्य सरकार के अनन्य मित्रवत अनंत भाई अंबानी के संग की यात्रा… pic.twitter.com/5E4Os9d152
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) April 4, 2025
Tagsअनंत अंबानी की पदयात्राधीरेंद्र शास्त्रीद्वारकाAnant Ambani's walkDheerendra ShastriDwarkaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





