भारत

फिर चर्चा में आए धीरेंद्र शास्त्री! जानें अब क्या हुआ?

jantaserishta.com
15 Aug 2023 1:19 PM IST
फिर चर्चा में आए धीरेंद्र शास्त्री! जानें अब क्या हुआ?
x

फाइल फोटो

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्होंने ट्रोल भी कर रहे हैं।
नई दिल्ली: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने अंदाज और बयानों की वजह से अकसर चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्होंने ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल वह 15 अगस्त के मौके पर हैदराबाद में तिरंगा यात्रा निकालने की जानकारी दे रहे थे। बात करते हुए वह 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बता गए। इसके बाद लोगों ने उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वह कह रहे थे, भगवान सीता राम कि कृपा से 2023 के गणतंत्र दिवस के पावन पर्व 15 अगस्त को प्रतःकाल 10 बजे तिरंगा यात्रा बेगमबाजार, छतरी, भाग्यनगर हैदराबाद में, मेरे प्रिय लड्डू यादव और उनकी सेना द्वारा उत्सव कराया जा रहा रहा है। उसमें हम एक घंटे के लिए आ रहे हैं। उनकी इस बात में गलती यही हुई कि 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बोल गए। जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।
उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे। एक यूजर ने कहा, ये हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं और ये नहीं पता कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होता है। एक अन्य यूजर ने कहा, पर्चा गलत निकल आया होगा। वहीं कई लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री का पक्ष लिया और कहा कि इस तरह की इंसानी गलती किसी से भी हो सकती है। इसपर इतना बवाल करने की क्या जरूरत है।
बता दें कि भगत सिंह युवा सेना के अध्यक्ष लड्डू सिंह का कहना है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इस बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अकसर अपने मंचों से हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ भी उनके पास पहुंचे थे जिसके बाद अपनी पार्टी में ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story