भारत

धौलाधार की पहाडिय़ों ने खींचे सैलानी, धर्मशाला में लौटी रौनक

Shantanu Roy
21 Oct 2026 10:18 PM IST
धौलाधार की पहाडिय़ों ने खींचे सैलानी, धर्मशाला में लौटी रौनक
x
Hospice. धर्मशाला। त्योहारों के मौसम और छुट्टियों के चलते पर्यटन नगरी धर्मशाला में एक बार फिर सैलानियों की आवाजाही बढऩे लगी है। धौलाधार की खूबसूरत पहाडिय़ों का दीदार करने पहुंच रहे पर्यटक मकलोडगंज, भागसूनाग, नड्डी और खनियारा की खड़ौता घाटी, थातरी व लूंटा जैसे पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। वहीं, कई पर्यटक धर्मशाला के राज्य शहीद स्मारक पहुंचकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ यहां के शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। साथ ही विश्व के सबसे
खूबसूरत मैदानों
में से एक क्रिकेट स्टेडियम में भी पहुंच रहे हैं। त्योहारों की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने निकले सैलानियों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने लगी है। धर्मशाला पहुंच रहे पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, साफ-सफाई और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना कर रहे हैं। धौलाधार की पहाडिय़ों और बर्फ से ढकी चोटियों का आकर्षक नजारा पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। मैक्लोडगंज और भागसूनाग में घूमने के साथ सैलानी नड्डी से धौलाधार की वादियों को निहार रहे हैं। वहीं, खनियारा क्षेत्र की खड़ौता घाटी, थातरी और लूंटा की प्राकृतिक खूबसूरती भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वाले सैलानी शक्तिपीठों की धरती कांगड़ा में देवी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन भी कर रहे हैं। कोलकाता से परिवार के साथ धर्मशाला पहुंचीं ऋतुपर्णा मुखर्जी ने बताया कि यहां का वातावरण बेहद शांत और सुकून देने वाला है। उन्होंने दलाई लामा मठ और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण किया। स्टेडियम के आसपास पहाड़ों का नजारा उन्हें काफी पसंद आया। वहीं, उत्तर प्रदेश से पहुंचीं स्नेहा ने धर्मशाला की स्वच्छता, साफ हवा और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में यहां साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर महसूस हुई। बिहार की राजधानी पटना से परिवार के साथ पहली बार धर्मशाला पहुंचे दिनेशन जैन ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम की प्रसिद्धि ने उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने धर्मशाला और डलहौजी दोनों को खूबसूरत पर्यटन स्थल बताया। जैन ने कहा कि यहां मौसम, पहाड़ों का नजारा और स्थानीय लोगों का व्यवहार अच्छा लगा। परिवार के साथ घूमने के दौरान शाकाहारी भोजन की उपलब्धता में भी कोई परेशानी नहीं हुई। उधर, स्मार्ट सिटी एसोसिएशन मकलोडग़ंज धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि त्योहारों के सीजन और छुट्टियों के चलते धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। इसके चलते क्षेत्र के होटलों में ऑक्यूपेंसी लगभग 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। सैलानियों की आवाजाही बढऩे से होटल, रेस्तरां और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों को भी राहत मिलने लगी है।
Next Story