धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: हमलावर हुए राहुल गाधी...जंतर-मंतर पर महाजश्न...सीजेपी डेलिगेशन की सरकार के साथ बैठक जारी

नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-जंतर आंदोलनरत छात्रों ने जश्न मनाया. दिल्ली मेट्रो ने मंडी हाउस, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट खोल दिए हैं. लोग जंतर-जंतर से अपने घरों के लिए जाने लगे हैं लेकिन बहुत सारे प्रदर्शनकारी छात्र अब भी वहां मौजूद हैं और कॉकरोच जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल सीजेपी डेलिगेशन की सरकार के प्रतिनिधियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक चल रही है. जंतर-जंतर पर अपील की जा रही है कि सरकार ने आपकी सभी मांगें मान ली हैं, अब आप घर जाइए.
#WATCH | Delhi: Visuals from Jantar Mantar, where protesters celebrate after the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/WVNhFgjQG9
— ANI (@ANI) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य की रक्षा करने और राष्ट्रविरोधी ताकतों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे व्यापक छात्र आंदोलन का फायदा उठाने से रोकने के लिए लिया गया है. मोदी सरकार में किसी वरिष्ठ मंत्री का लंबे समय तक चले जन आंदोलन और राजनीतिक दबाव के बीच इस्तीफा देना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है.
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | After Union Minister Dharmendra Pradhan resigns, Anita Dipke, mother of Cockroach Janta Party's Founding President Abhijeet Dipke, says, "I feel very happy today. It has been a wonderful day. I am extremely happy. He has finally… pic.twitter.com/gG53MhlO8H
— ANI (@ANI) July 25, 2026
#WATCH | Delhi: Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh hold third round of talks with Cockroach Janta Party's Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka. pic.twitter.com/wwv1jG2cjD
— ANI (@ANI) July 25, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





