भारत

हरिद्वार में धर्मसंसद, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को जारी किया नोटिस

jantaserishta.com
12 Jan 2022 11:49 AM IST
हरिद्वार में धर्मसंसद, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को जारी किया नोटिस
x

नई दिल्ली: हरिद्वार में धर्मसंसद के दौरान नफरत फैलाने वाले भाषणों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. कोर्ट ने इस मामले पर उत्तराखंड सरकार को नोटिस भेजा है.

सुनवाई के दौरान भाषण के लिखित हिस्से को कपिल सिब्बल ने कोर्ट को सौंपा. उन्होंने कहा कि भाषा ऐसी है कि वो पढ़ नहीं सकते. कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार और केंद्र को नोटिस जारी कर उनका रुख जानने से पहले कोई कार्रवाई नहीं हो सकती.
कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि वहां सरकारें भी देख रही हैं. सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के पिछले फैसलों के हवाले से कहा कि उनमें भी ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने के लिए नोडल ऑफिसर की बहाली भी करनी होती है. लेकिन कोर्ट की इन हिदायतों का पालन नहीं किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story