भारत

नयनतारा को धनुष ने थमाया लीगल नोटिस

Nilmani Pal
16 Nov 2024 3:34 PM IST
नयनतारा को धनुष ने थमाया लीगल नोटिस
x

साउथ की लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा को कौन नहीं जानता. अपनी जिंदगी के अनजाने पहलू को लेकर नयनतारा जल्द ही आ रही हैं. नेटफ्लिक्स पर एक्ट्रेस की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'नयनतारा बियॉन्ड द फेयरीटेल' जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. ट्रेलर में मेकर्स ने तमिल फिल्म 'नानुम राऊडी धान' का म्यूजिक इस्तेमाल किया गया था, जिससे दिक्कत खड़ी हो गई.

फिल्म 'नानुम राऊडी धान', साल 2015 में आई थी. इसमें नयनतारा ने विजय सेतुपति संग काम किया था. इसके प्रोड्यूसर फेमस साउथ एक्टर धनुष थे. नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के ट्रेलर में 'नानुम राऊडी धान' के गाने और कुछ सीन्स का इस्तेमाल करने पर धनुष ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है. इस बात का दावा खुद नयनतारा ने किया है. साथ ही उन्होंने धनुष के नाम एक लंबा ओपन लेटर भी लिखा है.

इस लेटर में नयनतारा ने बताया कि कैसे तमाम मुश्किलों को पार कर उन्होंने अपने पार्टनर और टीम संग मिलकर डॉक्यूमेंट्री तैयार की है. नयनतारा ने बताया कि वो लंबे वक्त से धनुष से 'नानुम राऊडी धान' के गानों और लीरिक्स का इस्तेमाल करने की अनुमति मांग रही थीं, लेकिन धनुष ने इसके लिए मना कर दिया था, जिससे एक्ट्रेस का दिल दुखा. इसके आगे नयनतारा ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में 'नानुम राऊडी धान' के तीन सेकेंड गाने और विजुअल का इस्तेमाल करने पर उन्हें धनुष की टीम से लीगल नोटिस आया, जो उनके लिए बेहद शॉकिंग था.

Next Story