भारत
वैलेंटाइन डे पर महिला थाना बन गया विवाह मंडप, 12 साल पुरानी मोहब्बत को मिला मुकाम
jantaserishta.com
15 Feb 2023 9:11 AM IST

x
DEMO PIC
पुलिस की देखरेख में इस जोड़े की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में करा दी गई।
रांची (आईएएनएस)| एक प्रेमी जोड़ी के 12 साल पुराने मोहब्बत को आखिरकार वैलेंटाइन डे पर धनबाद के महिला थाने में मुकाम मिल गया। पुलिस की देखरेख में इस जोड़े की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में करा दी गई।
धनबाद के बाबूडीह निवासी राहुल कुमार और नावाडीह की रहने वाली काजल दोनों ने साथ जीने-मरने का संकल्प ले रखा था। लेकिन इस रिश्ते को लेकर युवक-युवती दोनों के परिवारों में तकरार था। घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे। ऐसे में दोनों वैलेंटाइन डे के दिन अपने घरों से भागकर धनबाद महिला थाना पहुंच गए और पुलिस से शादी करा देने की गुहार लगाने लगे। इस बीच इसकी जानकारी होने पर दोनों के घरवाले भी वहां पहुंचे। उनके बीच इसे लेकर कहासुनी भी हुई। इलाके के कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सबने दोनों के घर वालों को समझाया कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं तो उनकी खुशी का खयाल रखना चाहिए। कानूनन भी यही वाजिब है। आखिरकार दोनों के परिवारों की रजामंदी के बाद तत्काल थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। मंगलवार को वैलेंटाइन डे पर पूरे धनबाद में इस शादी को लेकर खूब चर्चा रही।
Tagsरांचीरांची न्यूज़वैलेंटाइन डेधनबादधनबाद न्यूज़धनबाद पुलिसRanchiRanchi NewsValentine's DayDhanbadDhanbad NewsDhanbad Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





