भारत

जज हत्याकांडः सुराग देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम, CBI का ऐलान

jantaserishta.com
15 Aug 2021 3:00 PM IST
जज हत्याकांडः सुराग देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम, CBI का ऐलान
x

ADJ Uttam Anand Murder Case Updates: धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने रविवार को हत्या से जुड़े सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. सीबीआई ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति इस मामले से जुड़े अहम सुराग देगा, उसे 5 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा.

सीबीआई की ओर से धनबाद में जगह-जगह पोस्टर लगाकर नकद इनाम देने की घोषणा की गई है. इसमें सीबीआई की ओर से अपील की गई है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस हत्याकांड से जुड़ी कोई भी अहम जानकारी मिलती है, तो वो सीबीआई को इसकी सूचना दे. इसके लिए उसे 5 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वाले की पहचान और पता गुप्त रखा जाएगा.
बीती 28 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे धनबाद में सुबह की सैर पर निकले एडीजे उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी थी. इस घटना में जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. ये पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. जिसकी फुटेज किसी साजिश की ओर इशारा कर ही थी. सीसीटीवी फुटेज से साफ लगता है कि जज उत्तम आनंद को जान बूझकर ऑटो से टक्कर मारी गई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story