भारत

पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का अपराधी घायल, अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
14 Oct 2025 12:57 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का अपराधी घायल, अस्पताल में भर्ती
x
बड़ा एक्शन.
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार सुबह पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना बाघमारा के तेतुलमारी स्थित राजगंज-तेतुलमारी मार्ग पर झमाड़ा के जलागार के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे तेतुलमारी थाना क्षेत्र में हुई। तेतुलमारी थानेदार विवेक कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ पीपल पेड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान, राजगंज की दिशा से आ रही एक नीले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी को पुलिस ने रोका।
पुलिस को देखते ही अपराधी ने अपनी मोटरसाइकिल दूसरी तरफ भगाना शुरू कर दिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसकी एक गोली पुलिस वाहन के सामने वाले हिस्से में लगी। गोली चलाने के बाद अपराधी जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी भानु माजी उर्फ जीतन मांझी के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।
घायल अपराधी को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने अपराधी के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। भानु माजी प्रिंस खान गिरोह के लिए काम करता था और उस पर जमशेदपुर, बोकारो सहित अन्य जिलों के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, बाघमारा डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और कई दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। इसके बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story