धन कुबेर पीयूष जैन: 257 करोड़ कैश बरामद, अब बोरों में मिल रहे नोट, जांच एजेंसियों के अफसर भी हैरत में

कन्नौज. कानपुर (Kanpur) के इत्र कारोबारी पियूष जैन (Perfume Businessman Piyush Jain) के कन्नौज (Kannauj) ठिकानों पर आयकर विभाग और जीएसटी की छापेमारी (GST Raids) अभी भी जारी है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 'समाजवादी इत्र' बनाने वाले काली कमाई के कुबेर पियूष जैन के कन्नौज स्थित घर से नोटों से भरी प्लास्टिक की आठ बोरियां मिली है. इसके अलावा सोने की बिस्किट और चांदी भी बरामद हुई है. शनिवार रात से ही नोट गिनने की तीन मशीनें लगी हैं. अब तक 80 करोड़ का कैश मिल चुका है. अधिकारी बैडरूम, बाथरूम किचन सभी जगह से कैश और जेवरात बरामद कर रही है. अब तक कानपुर और कन्नौज स्थित आवास से 257 करोड़ नगदी, 15 किलो सोना और 50 किलो चांदी बरामद की जा चुकी है. टीम अभी भी नोटों की गिनती में लगी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





