भारत

ढाबा मालिक का कत्ल, इस बात का विरोध करना पड़ा भारी

jantaserishta.com
11 Aug 2025 6:40 PM IST
ढाबा मालिक का कत्ल, इस बात का विरोध करना पड़ा भारी
x
चौंकाने वाली वारदात.
इंदौर: इंदौर शहर में सड़क पर गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आगे की जांच जारी है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर रात विजय नगर इलाके में यह घटना हुई. दरअसल, एक आरोपी बाइक पर जा रहा था और उसने सड़क पर गुटखा थूक दिया.
उसी समय लेखराज अपने दो दोस्तों के साथ ढाबा बंद कर वहां से गुजर रहा था. लेखराज ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. अमरेंद्र सिंह के अनुसार, बहस के दौरान आरोपियों ने लेखराज पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. हमलावर मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों राज अहिरवार (19), पवन रजक (20) और जगदीश सिसोदिया (33) को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और चाकू बरामद कर लिया गया है और जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story