भारत

ऋषभ पंत की मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक को डीजीपी करेंगे सम्मानित

jantaserishta.com
31 Dec 2022 11:43 AM IST
ऋषभ पंत की मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक को डीजीपी करेंगे सम्मानित
x
देहरादून (आईएएनएस)| सड़क दुर्घटना के उपरांत ऋषभ पंत की मदद करने वालों को डीजीपी अशोक कुमार सम्मानित करेंगे। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने यह घोषणा की है कि दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने को आगे आये हरियाणा रोडवेज चालक व परिचालक एवं अन्य स्थानीय लोगों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की 'गुड सेमेरिटन' स्कीम के अंतर्गत सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story