भारत

डीजीपी तलब, जानें राष्ट्रीय महिला आयोग ने क्यों किया ऐसा?

jantaserishta.com
16 Jun 2022 4:12 PM IST
डीजीपी तलब, जानें राष्ट्रीय महिला आयोग ने क्यों किया ऐसा?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को एक ऐसे मामले में व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है. जिसमें एक मराठी अभिनेत्री को NCP अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

महिला आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के डीजीपी को तलब किया है. दरअसल मराठी टीवी अभिनेत्री केतकी चिताले को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. खबरों की मानें तो महिला ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था, बल्कि एक सामान्य टिप्पणी की थी.
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में मानहानि के प्रावधानों को लागू करने के लिए 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था. भले ही महिला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किसी भी व्यक्ति के नाम का उल्लेख नहीं किया था.
इस मामले में कोई सूचना नहीं मिलने पर आयोग ने 17 जून, 2022 को दोपहर 2:30 बजे सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से एनसीडब्ल्यू के समक्ष पेश होने के लिए महाराष्ट्र के डीजीपी को तलब किया है.
मराठी अभिनेत्री चिताले के खिलाफ ठाणे के कलवा थाने में स्वप्निल नेटके की शिकायत पर 14 मई को शिकायत दर्ज की गई थी. चिताले के खिलाफ पुणे में भी एनसीपी के एक कार्यकर्ता की तहरीर पर एक और मामला दर्ज किया गया. इसके बाद चिताले को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story