भारत

IPS अफसरों की दौड़ में शामिल डीजीपी साहब लड़खड़ाकर गिरे, देखें वीडियो

Nil dhankar
6 March 2022 7:12 AM IST
IPS अफसरों की दौड़ में शामिल डीजीपी साहब लड़खड़ाकर गिरे, देखें वीडियो
x

बिहार। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीजीपी साहब कुछ आईपीएस अफसरों के साथ दौड़ते नजर आते हैं। कुछ दूर दौड़ने के बाद अचानक डीजीपी का पैर लड़खड़ा जाता है और वो गिर पड़ते हैं।

जानकारी के अनुसार पटना के बीएमपी ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन पचास मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौड़ में केवल आईपीएस अफसरों को दौड़ लगानी थी। डीजीपी एसके सिंघल अधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए दौड़ में शामिल हो गए। आगे निकलने की होड़ में डीजीपी साहब तेज दौड़ने लगे और कुछ दूर जाते ही मुंह के बल गिर पड़े। इस दौरान डीजीपी को थोड़ी चोट भी लगी और मौके पर ही उपचार किया गया।


Next Story