भारत
अमित शाह की अध्यक्षता में डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन शुरू, आंतरिक सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर मंथन
jantaserishta.com
20 Jan 2023 5:05 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में शुक्रवार से तीन दिवसीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन की शुरूआत हो चुकी है। 20-22 जनवरी तक चलने वाली डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस भारत में होने जा रहे जी20 सम्मेलन के मद्देनजर काफी अहम है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों सहित इंटेलिजेंस एजेंसियों और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक इसमें आतंकवाद, काउंटर टेररिज्म फाइनेंसिंग, आतंकी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल, इंटेलिजेंस तथा इन्वेस्टीगेशन एजेंसियों के बीच कोऑपरेशनऔर कोआर्डिनेशन बढ़ाना जैसे विषयों पर मंथन किया जा रहा है। वहीं जी-20 सम्मेलन से जुड़ी कई बैठकें विभिन्न राज्यों में प्रस्तावित हैं, इसके मद्देनजर वहां सुरक्षा इंतजाम को लेकर भी इस कॉन्फ्रेंस में चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कॉन्फ्रेंस में एम्स जैसे प्रमुख संस्थानों पर बड़े साइबर हमले को रोकने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा बड़े ड्रग सौदों को होने से रोकने और तस्करों को पकड़ने के लिए योजनाएं बनाने पर चर्चा की जाएगी। यही नहीं कॉन्फ्रेंस में तटीय सुरक्षा और सीमा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा साथ ही आतंकी गिरोहों पर नकेल कसने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
दरअसल 8 साल बाद यह सम्मेलन एक बार फिर दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री का पद संभाला तो उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस को दिल्ली से बाहर आयोजित कराने का निर्णय लिया था। उसी वर्ष डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस पहली बार असम की राजधानी दिसपुर में आयोजित की गई थी। साल 2015 में यह कॉन्फ्रेंस गुजरात के कच्छ, 2016 में हैदराबाद, 2017 में उत्तराखंड के टनकपुर में आयोजित की गई। वहीं साल 2018 में यह कॉन्फ्रेंस, दोबारा से गुजरात के केवाडिया में हुई। इसके बाद 2019 में महाराष्ट्र के पुणे और 2020 में कोविड-19 के चलते वर्चुअली कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। वहीं वर्ष 2021 में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित की गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





