भारत

DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, LIVE देखें jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
12 May 2025 2:34 PM IST
DGMO की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, LIVE देखें jantaserishta.com पर
x

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद आज भारतीय सेना के अधिकारी फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के डीजीएमओ 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर मीडिया ब्रीफिंग करेंगे.

भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से शुरू हुआ तनाव करीब-करीब शांत हो चुका है. दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर शांति का माहौल है, बीती रात सीमा पर कोई फायरिंग नहीं हुई. भारतीय सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कई दिनों तक भारी गोलाबारी और गोलाबारी के बाद जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में शांति की रात देखी गई. 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने और भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी शुरू होने के बाद से इन इलाकों में यह पहली शांत रात थी. एजेंसी के मुताबिक, सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा से गोलीबारी की कोई घटना सामने नहीं आई.
दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग होने के बाद अब एनएसए अजीत डोभाल और नरेंद्र मोदी के बीच अलग से बैठक हो रही है. उनकी साथ एयरफोर्स के चीफ एयर मार्शल एपी सिंह भी मौजूद हैं. पीएम, एनएसए डोभाल और वायुसेना प्रमुख के बीच बैठक जारी है.
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद पहली बार दोनों देशों के DGMOs के बीच तय हुई है, जो आज शाम में होगी. भारत की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के मेजर जनरल काशिफ चौधरी बात करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null