भारत

कारोबारी पीयूष जैन केस में DGGI की सफाई, इस खबर का किया खंडन

jantaserishta.com
30 Dec 2021 2:16 PM IST
कारोबारी पीयूष जैन केस में DGGI की सफाई, इस खबर का किया खंडन
x

कानपुर: कारोबारी पीयूष जैन के पास से मिली 197.47 करोड़ की रकम को टर्नओवर मानने वाली खबर को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने काल्पनिक और बेबुनियाद बताया है. DGGI ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं किया गया है और आगे जांच जारी है.

खबरें थीं कि कन्नौज और कानपुर में पीयूष जैन के घर से बरामद हुए 197 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोने को डीजीजीआई ने पीयूष का टर्नओवर माना है. खबरें थीं कि ऐसा जानबूझकर या अनजाने में केस को कमजोर करने के लिए किया गया है. लेकिन अब खबरों का डीजीजीआई ने खंडन किया है.
प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया है कि जितना कैश बरामद हुआ है, उसको एसबीआई की कस्टडी में रखा गया है और विभाग अपनी तरफ से जरूरी कार्रवाई कर रहा है. रिलीज में लिखा है कि किसी भी तरह का टर्नओवर मानकर 52 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाने की बात सही नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story