भारत

ईरान युद्ध के बीच लंबी उड़ानों पर DGCA ने पायलटों के ड्यूटी टाइम नियमों में दी ढील

jantaserishta.com
7 April 2026 5:16 PM IST
ईरान युद्ध के बीच लंबी उड़ानों पर DGCA ने पायलटों के ड्यूटी टाइम नियमों में दी ढील
x
नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पायलटों के ड्यूटी समय में अस्थायी राहत दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के कई देशों का एयरस्पेस बंद होने से उड़ानों को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है।
नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव असंगबा चुबा आओ ने बताया कि लंबी उड़ानों के कारण एयरलाइंस को पायलट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) के नियमों का पालन करने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए यह छूट दी गई है।
डीजीसीए ने पिछले साल पायलटों की थकान को कम करने और फ्लाइट सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए नियम लागू किए थे। इन नियमों के तहत पायलटों को 48 घंटे का लगातार आराम देना जरूरी किया गया था, जो पहले 36 घंटे था।
लेकिन ईरान युद्ध के कारण पश्चिमी देशों के लिए उड़ानों का समय बढ़ गया है, क्योंकि विमानों को मिडिल ईस्ट के संघर्ष वाले क्षेत्र से बचते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है। इससे एयरलाइंस के लिए तय ड्यूटी टाइम के भीतर ऑपरेशन करना मुश्किल हो रहा है।
डीजीसीए ने पहले भी 30 अप्रैल तक कुछ राहत दी थी। अब दो पायलटों वाली लंबी उड़ानों के लिए फ्लाइट टाइम (एफटी) को 1 घंटा 30 मिनट बढ़ाकर 11 घंटे 30 मिनट कर दिया गया है, जबकि फ्लाइट ड्यूटी पीरियड (एफडीपी) को 1 घंटा 45 मिनट बढ़ाकर 11 घंटे 45 मिनट कर दिया गया है।
फ्लाइंग टाइम में विमान रनवे पर टेक-ऑफ के लिए चलने से लेकर उड़ान खत्म होने के बाद रुकने तक का पूरा समय शामिल होता है। डीजीसीए ने यह भी सुनिश्चित किया है कि एयरलाइंस नियमों का पालन करें। इसके लिए साप्ताहिक और पखवाड़े के आधार पर निगरानी बढ़ाई गई है और हर दो महीने में डीजीसीए अधिकारी एयरलाइंस का निरीक्षण करेंगे।
इसके अलावा, रेगुलेटर अब एयरलाइंस के संचालन पर और ज्यादा नजर रख रहा है, जिसमें पायलट रोस्टर, क्रू की उपलब्धता, बैकअप व्यवस्था, सिस्टम की मजबूती और एफडीटीएल नियमों के अनुपालन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story