भारत

DGCA का एक्शन, एयर एशिया पर 20 लाख का लगाया जुर्माना

jantaserishta.com
11 Feb 2023 3:58 PM IST
DGCA का एक्शन, एयर एशिया पर 20 लाख का लगाया जुर्माना
x
ट्रेनिंग हेड को 3 महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एयर एशिया (इंडिया) एयरलाइन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने अपने काम में लापरवाही बरतने के लिए एयरलाइन के 8 नामित परीक्षकों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
यही नहीं, एयरलाइन के ट्रेनिंग हेड को 3 महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।
डीजीसीए द्वारा 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 के दौरान एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड का निगरानी निरीक्षण किया गया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, निरिक्षण के दौरान डीजीसीए ने पाया कि एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के पायलटों के कुछ अनिवार्य अभ्यास पायलट प्रवीणता जांच और उपकरण रेटिंग जांच (जो एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकता है) के दौरान नहीं किए थे, जो डीजीसीए नियमों का उल्लंघन है।
इसके बाद, डीजीसीए ने मैसर्स एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे जवाब मांगा।
अधिकारी ने कहा कि जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों के लिखित जवाब की जांच की गई। तदनुसार, कार्रवाई की गई है।
पिछले कुछ दिनों में, डीजीसीए एयरलाइंस द्वारा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त हो गया है और एयर इंडिया और गो फस्र्ट समेत कई के खिलाफ कार्रवाई की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story