
x
यात्रियों में असमंजस
Iran ईरान: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में बने युद्ध जैसे हालात का सीधा असर भारतीय हवाई सेवाओं पर पड़ा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को भारतीय एयरलाइंस कंपनियों को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह जारी की है।
स्थिति को देखते हुए Air India, IndiGo, Air India Express, Akasa Air और SpiceJet ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द या निलंबित कर दी हैं। एयरस्पेस के अचानक बंद होने से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, कई विमान अलग-अलग एयरस्पेस में मंडराते देखे गए, जबकि कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को बीच रास्ते से ही मुंबई वापस लौटना पड़ा।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार शाम 5:45 बजे तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर 57 उड़ानें रद्द की गईं। वहीं, अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और एयरलाइंस वैकल्पिक रूट तलाश रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की ताजा जानकारी अवश्य लें।
TagsDGCAमिडिल ईस्ट संकटएयरस्पेस बंदएयर इंडियाइंडिगोस्पाइसजेटआकासा एयरउड़ान रद्दमुंबई एयरपोर्टअमृतसर एयरपोर्टईरान संकटइजरायल हमलाफ्लाइट डायवर्जनभारतीय हवाई सेवाएं।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





