भारत

मकर संक्रांति पर ऋषिकेश के गंगा घाटों पर डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु

jantaserishta.com
11 Jan 2022 9:32 AM IST
मकर संक्रांति पर ऋषिकेश के गंगा घाटों पर डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु
x

हरिद्वार: कोरोना को लेकर उत्तराखंड में भी सख्ती बढ़ा दी गई है. हरिद्वार में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर गंगा स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं के उस दिन स्नान पर ये रोक लगाई है.

बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इजाजत नहीं दी गई है. लोगों को सामूहिक रूप में एकत्र होने से रोकने के लिए ही मकर संक्रांति के मौके पर स्नान को प्रतिबंधित किया गया है.
कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण की वजह से देश तीसरी लहर का सामना कर रहा है. यही वजह है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक सार्वजनिक समारोह ,इवेंट, मनोरंजन, शैक्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों पर 16 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है. सरकारी आदेशों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी.
बता दें कि उत्तराखंड में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. वहां आज 1292 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि कुल एक्टिव केस की संख्या 5009 हो चुकी है. बीते 24 घंटे में वहां कोरोना महामारी की वजह से 5 लोगों की जान गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story