भारत

राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं, 6 से 9 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट: नृपेंद्र मिश्रा

jantaserishta.com
18 Feb 2026 11:51 AM IST
राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं, 6 से 9 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट: नृपेंद्र मिश्रा
x
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की बैठक होगी। बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को भी बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले होने वाले हैं।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने पत्रकारों को बताया, "म्यूजियम में एक सेशन हुआ था और आज एक और मीटिंग होगी। भक्तों को मंदिर के रीति-रिवाजों का थ्री-डी अनुभव देने के लिए एक बड़ी गैलरी बनाई जा रही है, जिसमें पूजा, आरती और 14 मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। यह सेटअप उन भक्तों को भी मंदिर में जाने का वर्चुअल अनुभव प्रदान करेगा, जो मंदिर नहीं आ पा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कंपनी की तलाश की जा रही है जो पूरे मंदिर प्रगाण का वीडियो बनाकर लोगों को 3डी सेटअप में दिखा सके। इसके शुरू हो जाने से भीड़ ज्यादा होने पर श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होती और वह भीड़ होने पर अलग से बनाए गए कमरे में बैठकर भी आराम से दर्शन पूजन कर सकते हैं।
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर के निर्माण में अभी कुछ चीजें बची हैं। इसको भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर में दो गैलरी बनाने की योजना है। पहली गैलरी में 500 वर्ष के विवरण होंगे, जहां लोग देखकर ज्ञान ले सकते हैं। इसके साथ ही दूसरी गैलरी में खुदाई का जो सामान रखा जाएगा, जिससे लोगों को विश्वास हो सके कि मंदिर यही था और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके। जो भी लोग मंदिर में दर्शन करने आएंगे, वे सभी यहां आकर जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।
एक पुष्पक की भी गैलरी बनाने की योजना है। इसमें 7डी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देखने को मिलेगा, जिसमें जहां-जहां भगवान के चरण पड़े थे, उसको देख सकते हैं। यह काम 6-9 महीने में काम पूरा होगा। श्रद्धालुओं को सामान रखने की सुविधा मिलेगी। मंदिर प्रमाण में ही श्रद्धालुओं के लिए कई बदलाव कर रहा है, जिससे गर्मी में उन्हें परेशानी न हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story