भारत

मंदिर में श्रद्धालु VS सिक्योरिटी गार्ड्स, VIDEO हुआ वायरल

jantaserishta.com
9 March 2026 12:26 PM IST
मंदिर में श्रद्धालु VS सिक्योरिटी गार्ड्स, VIDEO हुआ वायरल
x
जानें पूरा मामला.
मथुरा: मथुरा वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है. मंदिर परिसर के भीतर बैरिकेडिंग के पास एक श्रद्धालु और वहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैरिकेडिंग के अंदर दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु को सुरक्षाकर्मी ने रोका. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन धक्का-मुक्की इतनी बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को मंदिर परिसर से बाहर कर दिया.
बता दे कि बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच होने वाली मारपीट का कोई पहला मामला नहीं है. इसे पहले भी कई मामले सामने आए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों में काफी रोष है. लोग मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, मंदिर प्रशासन इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story