भारत

श्रावण माह की चौथी सोमवारी को शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

jantaserishta.com
31 July 2023 12:46 PM IST
श्रावण माह की चौथी सोमवारी को शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता
x
पटना: पवित्र श्रावण महीने की चौथी सोमवारी को शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सभी भक्त बाबा का जलाभिषेक कर फरियाद लगा लगा रहे हैंं। उत्तर बिहार का ' देवघर' कहे जाने वाला मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
आम हो या खास सभी बाबा के दर पर अपनी फरियाद लगाने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश और पश्चिमी के बृजेश कुमार भी सुबह दांडी बम ( दंडवत करते हुए) बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे और पूरे परिवार के साथ जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।
बृजेश कुमार ने कहा कि वे पूरे परिवार के साथ बाबा हनुमान के दर्शन करने के बाद जल भरकर बाबा गरीब नाथ के मंदिर जलाभिषेक करने आए है। उन्होंने दंडवत करते मंदिर तक का रास्ता तय किया। उन्होंने कहा कि दंडवत करते आना मुश्किल जरूर है, लेकिन बाबा सभी मुश्किलों को आसान बनाते हैं।
मुजफ्फरपुर का बाबा गरीब नाथ मंदिर मुजफ्फरपुर ही नहीं, बल्की आसपास के कई जिले मे भी प्रसिद्ध है। यहां शिव भक्त जलाभिषेक के लिए सारण के पहलेजा घाट से जल उठाकर करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा गरीब नाथ मंदिर पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं। श्रावण महीने के सोमवार को यहां एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा महादेव का जलाभिषेक करते हैं। अत्यधिक भीड़ के कारण अर्घ्या के जरिए जलाभिषेक की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story