भारत
मौनी अमावस्या पर काशी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
jantaserishta.com
29 Jan 2025 9:34 AM IST

x
वाराणसी: धार्मिक नगरी काशी में मौनी अमावस्या पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन मौन होकर स्नान और दान करने मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है।
पुरोहित विवेकानंद पांडेय ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने को बहुत शुभ माना गया है। इस दिन लोग गंगा नदी में मौन धारण कर स्नान करते हैं और फिर वे अपना मौन धारण तोड़ते हैं। गंगा नदी में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या की महत्ता के बारे में बताया। श्रद्धालु मीना ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान किया जाता है। इस दिन जो भी स्नान करता है, उसके सारे पाप धुल जाते हैं।
श्रद्धालु सुप्रिया पाठक ने कहा कि मौनी अमावस्या की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दिन जो भी स्नान करता है, वह अपने पापों से मुक्त हो जाता है। वाराणसी में स्नान करने के लिए लोग अलग-अलग जगहों से भी आते हैं। मौनी अमावस्या को लेकर मान्यता यह भी है कि इस पावन पर्व के दिन स्नान करने से पुण्य फल बढ़ता है। इस पूर्णकाल में भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है। इस दिन मां गंगा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौन रहकर आस्था की डुबकी लगाते हैं और वे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
बुधवार सुबह से स्नान के लिए वाराणसी के घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वाराणसी जिला प्रशासन ने मौनी अमावस्या के स्नान के मद्देनजर काशी के सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। साथ ही पुलिस ने कई जगहों पर ट्रैफिक को भी डायवर्जन किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





