भारत

केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालु स्लाइड जोन में फंसे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

jantaserishta.com
3 July 2025 11:54 AM IST
केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालु स्लाइड जोन में फंसे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
x
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग स्लाइड जोन में फंस गए, जिन्हें अब रेस्क्यू कर लिया गया है। दरअसल, भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के पास स्थित स्लाइड जोन में अचानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया, जिससे केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान तुरंत हरकत में आए। एसडीआरएफ की टीम ने श्रद्धालुओं तक सुरक्षित रास्ता बनाकर उन्हें सकुशल स्लाइड जोन से बाहर निकाला। ये सभी यात्रा देर रात 10 बजे से स्लाइड जोन में फंसे हुए थे। एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं को तत्काल राहत पहुंचा दी है, लेकिन रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ लगातार सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है।
इससे पहले, रविवार को भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। लोगों की सुरक्षा के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि, एक दिन बाद सोमवार को ही यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया था।
बीते दिनों गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया था कि वे जहां हैं, वहीं रहें और स्थिति में सुधार होने तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने से बचें। संबंधित जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और बचाव और राहत दल सक्रिय कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण कई जगह मार्ग अवरुद्ध हैं। चार धाम यात्रा करने आए श्रद्धालुओं को मौसम संबंधी जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने भी लोगों को बारिश के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story