भारत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए विशेष इंतजाम
jantaserishta.com
26 Feb 2025 9:12 AM IST

x
नोएडा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शिवालयों के कपाट सुबह 5 बजे खोले गए, लेकिन इसके पहले ही सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं।
लोग भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जुटे हुए हैं। इस दिन की अहमियत को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शिव के मंदिर को सुंदर फूलों और लाइट से सजाया गया है। बीती रात से ही वहां पर दूर-दूर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है।
इसके साथ ही गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में भी आसपास के कई जिलों से लोग महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं और यहां पर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है और ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया जाता है क्योंकि सुबह 4 बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लगना शुरू हो जाती है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर सेंट्रल नोएडा जोन के थाना फेस 2 क्षेत्र के शिवालयों और मंदिरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सेंट्रल नोएडा जोन के थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां के अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपनी ड्यूटी निभाने की सलाह दी।
प्रशासन की यह तैयारी सुनिश्चित करती है कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिले और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





