वैष्णो देवी में हादसे के बाद भी उमड़े श्रद्धालु, इतने हजार लोगों ने किए दर्शन

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार की सुबह भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इसके बावजूद माता वैष्णो देवी यात्रा सुचारू रूप से चल रही है. करीब 27,000 तीर्थयात्रियों ने दिन के दौरान गुफा में पूजा-अर्चना की. सरकार के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा भगदड़ के बाद, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, जिला प्रशासन, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था. " प्रवक्ता ने कहा, "यात्रा सुचारू रूप से जारी है, लगभग 27,000 तीर्थयात्रियों ने शनिवार को पवित्र मंदिर में दर्शन किए."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





