भारत

हैवान पति ने पत्नी को जिंदा जला डाला, बाइक से निकाला पेट्रोल, सनसनी फैली

jantaserishta.com
8 March 2024 9:38 AM IST
हैवान पति ने पत्नी को जिंदा जला डाला, बाइक से निकाला पेट्रोल, सनसनी फैली
x
सास भी झुलस गई।
बदायूं: यूपी के बदायूं में एक पति हैवान बन गया। उसने अपनी पत्‍नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। बहू को बचाने में सास भी झुलस गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर वारदात की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
मामला बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के नैथुआ गांव का है। गुरुवार की देर शाम नशे में धुत होकर घर वापस लौटे पति से किसी बात को लेकर पत्‍नी का विवाद हो गया। उनमें तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसी दौरान पति अचानक से भड़क गया। उसने बाइक से पेट्रोल निकाला और पत्‍नी पर छिड़कने लगा। देखते ही देखते आरोपी पति ने पत्‍नी को आग के हवाले कर दिया। पत्‍नी धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान सास ने अपनी बहू को बचाने की नाकाम कोश्शि की। इस कोशिश में सास भी झुलस गई। बहू ने उसकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिल्‍सी के एसडीएम और सहसवान के सीओ ने खुद जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना के दौरान झुलसी सास को अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story