
x
फाइल फोटो
कानपुर (आईएएनएस)| मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिम्पल यादव ने यहां सोमवार को कहा कि भाजपा राज में विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। सांसद ने कानपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी के समर्थन में रोड-शो किया। इस दौरान उनके साथ वंदना बाजपेयी, विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी विधायक रूमी हसन तथा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी मौजूद रहीं। डिम्पल यादव ने कानपुर के मतदाताओं से सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा राज में जनता बहुत परेशान है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। भाजपा के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि भाजपा राज में विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि कानपुर से इस बार कमल नहीं खिलेगा। सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी मजबूती से लड़ेंगी और भारी मतों से जीतेंगी। उन्होंने कहा, "वंदना जनता के लिए अच्छा काम करेंगी। जनता टैक्स देती है, लेकिन कानपुर में साफ-सफाई नहीं है। हर तरफ गंदगी है। आवारा पशुओं की समस्या है। इसलिए भाजपा को जनसमर्थन नहीं मिलने वाला है।" उन्होंने कहा कि कानपुर में मेट्रो रेल समाजवादी सरकार की देन है।
कानपुर नगर में डिम्पल यादव के रोड-शो की शुरुआत किदवई नगर चौराहा से शुरू हुई और वहां से किदवई नगर थाना, जूही डिपो, गोपाला चौराहा, पॉपुलर धर्मकांटा, निरंकारी चौराहा, चावल मार्केट, सीटीआई चौराहा, शास्त्री चौक, सचान गेस्ट हाउस, कर्रही गुलाबी बिल्डिंग, वैष्णो देवी मंदिर, बंसल विहार रोड, दासू कुआं, पशुपति नगर, शहनाई गेस्ट हाउस से श्रीराम चौक होते हुए यशोदा नगर बाईपास पर इसका समापन हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





