भारत

रील्स के चक्कर में देवर-भाभी ने किया बड़ा कांड, 7 मंजिला इमारत के सभी लोग सहमे

Nilmani Pal
9 March 2025 7:51 AM IST
रील्स के चक्कर में देवर-भाभी ने किया बड़ा कांड, 7 मंजिला इमारत के सभी लोग सहमे
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। रील (Reel) बनाने का जुनून लोगों पर इस कदर हावी है कि वह अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया है. यहां रील बनाने के लिए धुआं दिखाना था, जिसके लिए एलपीजी गैस का रिसाव किया. इसके बाद जैसे ही लाइट ऑन की गई तो बड़ा धमाका हो गया. धमाके में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए. वहीं बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम ग्वालियर के गोला का मंदिर रोड पर स्थित द लिगेसी नाम की सात मंजिला इमारत में हुआ है. यहां रहने वाला अनिल जाट अपनी भाभी रंजना जाट के साथ फ्लैट में रील बना रहा था. रील में उसे धुआं दिखाना था, जिसके लिए कमरे में एलपीजी गैस का रिसाव कर दिया. रील शूट करने के लिए जैसे ही हैलोजन लाइट का स्विच ऑन किया तो अचानक कमरे में फैली गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया.

धमाके के बाद पूरा फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि फ्लैट में लगी लिफ्ट भी टूट गई और आसपास के फ्लैट की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा. इस हादसे में रील बना रहे अनिल जाट और रंजना जाट झुलस गए. हादसे के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले लोग बचकर भागते नजर आ रहे हैं.


Next Story