भारत

काशी में आज धूमधाम से मनाई जाएगी देव दीपावली

jantaserishta.com
7 Nov 2022 9:47 AM IST
काशी में आज धूमधाम से मनाई जाएगी देव दीपावली
x
वाराणसी (आईएएनएस)| वाराणसी में सोमवार को 'देव दीपावली' धूम-धाम से मनाई जाएगी। घाटों पर 10 लाख से अधिक दीये जलाए जाएगे और 80 लाख रुपये के फूलों की सजावट की जाएगी। गंगा के तट पर 'गंगा अवतरण', अन्य धार्मिक कहानियों और भगवान शिव के भजन प्रमुख आकर्षण होंगे। यहां पहुंचने वाले पर्यटक गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की कहानी सुन सकेंगे।
संभागायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि 'दिव्य', 'भव्य' और 'शानदार' देव दीपावली सुनिश्चित करने के लिए गंगा किनारे के 88 घाटों को रिकॉर्ड 10 लाख दीयों से और काशी विश्वनाथ धाम को फूलों से सजाया जाएगा।
दीयों की रोशनी शाम 5.15 बजे शुरू होगी, जबकि लेजर लाइट एंड साउंड शो शाम 7 बजे शुरू होगा।
3डी लेजर शो के दौरान काशी के घाटों पर ऐतिहासिक इमारतों पर धार्मिक कहानियां जीवंत होंगी और भगवान शिव के भजन भी बजाए जाएंगे।
घाट पर लेजर और साउंड शो आठ मिनट तक लाइव रहेगा। हरी आतिशबाजी शाम 7.40 बजे शुरू होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story