भारत
बिगड़ी नियत: पिता ने पार की हैवानियत की हदें, अपनी ही बेटी को बनाया शिकार
jantaserishta.com
15 Sept 2022 2:21 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
यह भी पता चला कि उसने अपनी दूसरी बेटी से भी रेप किया था।
गुना: गुना जिले में एक पिता के पाप ने सबको हैरान कर दिया है। इस पिता ने ना सिर्फ अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया बल्कि उसे धमकी भी दी। इतना ही नहीं जब आरोपी की एक बेटी ने पिता की करतूतों पर मुंह खोला तब यह भी पता चला कि उसने अपनी दूसरी बेटी से भी रेप किया था। अब इस पिता को उसके कर्मों की सजा दी गई है। बता दें कि गुना जिले के एक गांव में 2 मार्च 2021 को इस पिता ने अपनी 13 वर्ष की नाबालिग बेटी के साथ सोते समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जब इस पिता ने हैवानियत की थी तब उस समय बच्ची की मां घर पर नहीं थी।
इस हैवान पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वो उसे जान से मार कर देगा। लेकिन बच्ची ने हिम्मत कर अपने पिता की हैवानियत की घटना मां को बता दी। इसके बाद यह भी पता लगा कि वह अपनी दूसरी बेटी के साथ भी ऐसी हरकत कर चुका है। इसके बाद दोनों बहने अपनी मां के साथ थाने गईं और पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में सुनवाई होने के बाद आरोपी पिता को दोषी माना गया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वह अब ताउम्र जेल में रहेगा।
दुष्कर्मी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दुष्कर्मी पिता ने अपनी ही नाबलिग बेटी के साथ बलात्कार किया तब उसकी करतूतों का कच्चा-चिट्ठा सामने आया है। यह आरोपी पिता अपनी दोनों ही बच्चियों से ही हैवानियत करता था। उसने अपनी बड़ी बेटी के साथ भी गलत हरकत की थी। यह हैवान पिता शराब पीकर अपनी बेटियों को परेशान करता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





