भारत
पहलवानों को हिरासत में लेना बेहद निंदनीय: अरविंद केजरीवाल
jantaserishta.com
28 May 2023 4:40 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है।
रविवार को, विनेश फोगट, उनकी चचेरी बहन संगीता फोगट और अन्य पहलवानों ने सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया। इसके कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। बाद में साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और उनके समर्थकों सहित सभी पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया और धरना स्थल से हटा दिया गया।
इससे पहले दिन में पुनिया ने स्वाभिमान की लड़ाई पर जोर देते हुए कहा कि रविवार को महापंचायत होगी। पिछले हफ्ते रविवार को खाप महापंचायत ने प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन किया। ये पंचायत हरियाणा के महम शहर में पांच घंटे से अधिक समय तक चली। खाप पंचायत ने दावा किया कि 28 मई को दिल्ली पंचायत में देश भर से महिलाएं भाग लेंगी।
हालांकि, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाले ज्यादातर खाप और किसान नेताओं को पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ही रोक दिया।
Tagsपहलवानमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालWrestlerChief Minister Arvind KejriwalArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





