भारत

16 साल बाद जेल से रिहा हुआ जासूस, घुसपैठ के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

Nilmani Pal
29 July 2022 1:00 AM GMT
16 साल बाद जेल से रिहा हुआ जासूस, घुसपैठ के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
x

पंजाब। अंतर्राष्ट्रीय सीमा अटारी के रास्ते गुरुवार को भारत ने एक पाकिस्तानी जासूस को 16 साल बाद उसके वतन रवाना किया। 16 साल पाकिस्तानी जासूस भारतीय जेल में बंद था। नाम है कराची निवासी तासीन अजीम, जो 2006 में नेपाल के रास्ते बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में आ गया था। उसे लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तान रवाना होने से पहले तासीन अजीम ने ही बताया कि वह कराची का रहने वाला है। 2006 में जब वह सिर्फ 24 साल का था तो जासूसी करने के लिए नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। वह लखनऊ में था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 8 साल की सजा सुनाई थी।

सजा पूरी होने से कुछ समय पहले ही पुलिस के साथ उसका झगड़ा हुआ और उस पर सरकारी काम में विघन डालने का एक और मामला दर्ज हो गया, जिसमें उसे 4.50 साल की सजा हुई। उसने कुल 16 साल की सजा भारतीय जेलों में काटी है। वह खुश है कि अब उसे पाकिस्तान जाने का मौका मिला है।


Next Story