भारत

अवैध संबंधों के चलते उजड़ा परिवार, पति ने पत्नी की हंसिये से निकाली आंखें, फिर

jantaserishta.com
9 Dec 2020 8:37 AM IST
अवैध संबंधों के चलते उजड़ा परिवार, पति ने पत्नी की हंसिये से निकाली आंखें, फिर
x

DEMOPIC 

दोनों में झगड़ा हुआ तो पति ने...

शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के गांव गरेठ में रामेश्वर लोधी नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रुक्मणि की निर्मम हत्या कर दी. फिर हंसिये से आंखें भी निकाल लीं. पति के अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई होती थी. इसी विवाद के चलते एक बार फिर दोनों में झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी की हत्या कर उसकी आंखें निकाल लीं.

हत्या करने के बाद रामेश्वर फरार हो गया है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों का कहना है कि रामेश्वर का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था. जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. पहले उसने अपनी पत्नी की लाठी और डंडे से पिटाई की फिर हत्या कर आंखें निकाल लीं.
पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या
बताया जा रहा है कि रामेश्वर के पिता ओमकार जब बहू को बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया. वह जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर दोनों नाती को लेकर घर से भाग गए. इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर हंसिये से वार करना शुरू कर दिया.
जिसके बाद पिता ओमकार ने पुलिस को सूचना दी. सुबह पुलिस पहुंची तो आरोपित भागा, लेकिन लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रामेश्वर से पूछताछ की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story