भारत

सोनिया गांधी की लाख कोशिशों के बावजूद हिंदू धर्म मिटेगा नहीं: संबित पात्रा

jantaserishta.com
13 Sept 2023 3:00 PM IST
सोनिया गांधी की लाख कोशिशों के बावजूद हिंदू धर्म मिटेगा नहीं: संबित पात्रा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा है कि हिंदू धर्म समाप्त करने के लिए 26 राजनीतिक दल एंटी हिंदू कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक कर रहे हैं। उन्होंने इसे 'अधर्मी गठबंधन' भी करार दिया।
भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि आज की बैठक कोई चुनाव, सीट शेयरिंग या प्रचार-प्रसार के लिए नहीं हो रही है। ये सभी दल हिंदू धर्म को मिटाने के लिए बैठक कर रहे हैं। ये हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया,एड्स और कोरोना से कर रहे हैं। अगर किसी और धर्म के बारे में ऐसा बोला जाता तो पूरे विश्व में हाहाकार मच जाता, ये लोग संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच जाते।
उन्होंने आगे कहा कि सनातन और हिंदू धर्म को मिटाना ही इन दलों का परम और एकमात्र लक्ष्य है। उदयनिधि स्टालिन, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी, सपा और आप सहित कई विपक्षी दलों के नेताओ के बयान की आलोचना करते हुए पात्रा ने कहा कि जब से सोनिया गांधी आई हैं तब से ही देश में हिंदू विरोधी गतिविधियां चल रही हैं। लेकिन, वह कहना चाहते हैं कि सोनिया गांधी की लाख कोशिशों के बावजूद हिंदू धर्म नहीं मिटेगा। हिंदू धर्म था, है और रहेगा। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विपक्षी गठबंधन को अधर्मी और घमंडिया करार देते हुए कहा कि कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक से पहले ही इस एंटी हिंदू कोऑर्डिनेशन कमेटी में ही नॉन-कोऑर्डिनेशन और असहयोग शुरू हो गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story