भारत

खुद का सुहाग उजाड़ा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला

jantaserishta.com
19 July 2022 12:11 PM IST
खुद का सुहाग उजाड़ा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है,

टोहाना: फतेहाबाद के टोहाना में 28 साल के युवक संजय उर्फ संजू की हत्या मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति संजय की बेरहमी से हत्या की है. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना जमालपुर शेखां गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, संजिय की पत्नी निकिता का विकास उर्फ मोनू नामक युवक के साथ पिछले दो सालों से अफेयर चल रहा था. संजय को दोनों पर शक तो था लेकिन निकिता हमेशा यही कहती थी कि उसका मोनू के साथ कोई संबंध नहीं है. लेकिन 15 जुलाई को संजय ने निकिता को दमकोरा रोड पर मोनू के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. संजय को देखते ही मोनू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. मारपीट के कारण संजय की बेहोश हो गया. फिर निकिता और मोनू ने साफे से संजय का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
दोनों शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर किनारे पहुंचे. लेकिन वहां काफी लोग थे, जिससे वे दोनों घबरा गए और ऐसा नहीं कर पाए. इसके बाद दोनों ने संजय की मौत की मनगढ़ंत कहानी बनाई और शव लेकर अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने बताया कि निकिता संजय के साथ कहीं जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और संजय की हत्या कर दी.
पुलिस को दोनों की इस कहानी पर शक हुआ तो उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन अंत में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली. टोहाना के डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि निकिता को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि, आरोपी मोनू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story