भारत

भारत-नॉर्डिक साझेदारी को बताया “नए युग” की शुरुआत, PM मोदी बोले...

SHIDDHANT
19 May 2026 7:41 PM IST
भारत-नॉर्डिक साझेदारी को बताया “नए युग” की शुरुआत, PM मोदी बोले...
x
वैश्विक शांति और नियम आधारित व्यवस्था का समर्थन: पीएम मोदी
Delhi दिल्ली: ओस्लो में आयोजित तीसरे नॉर्वे समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया और भारत-नॉर्डिक संबंधों को मजबूत साझेदारी का नया चरण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, कानून के शासन और बहुपक्षवाद के प्रति साझा प्रतिबद्धता भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार बनाती है। उन्होंने समिट के आयोजन के लिए नॉर्वे के प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि आठ वर्ष पहले भारत और नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों को नई गति देने के लिए इस फॉर्मेट की शुरुआत की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत और नॉर्डिक देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग चार गुना बढ़ा है और निवेश में करीब 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।



उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत ने ईएफटीए देशों के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता लागू किया है, जबकि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते में भी नॉर्डिक देश साझेदार हैं। इन समझौतों से दोनों पक्षों के संबंधों में “नए स्वर्णिम युग” की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री ने भारत और नॉर्वे के बीच ग्रीन टेक्नोलॉजी और नवाचार को रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिसर्च, यूनिवर्सिटी, लैब और स्टार्टअप इकोसिस्टम को जोड़कर नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा का उल्लेख किया और कहा कि भारत और नॉर्डिक देश नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के समर्थन में हैं। उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शीघ्र समाधान और शांति प्रयासों का समर्थन दोहराया। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कोई दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने ‘संबंध’ शब्द की समानता का उल्लेख करते हुए भारत और नॉर्डिक देशों के बीच सांस्कृतिक और विचारात्मक निकटता को भी रेखांकित किया।
Next Story