
x
आरोपी को पकड़ने छापेमारी की जा रही है।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने फेसबुक पेज पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सोनू उर्फ संदीप के खिलाफ सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम के साथ अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चरथावल पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने शिकायत में कहा है कि गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी सोनू उर्फ संदीप कुमार ने अपनी फेसबुक पेज पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया जा रहा है। इस पोस्ट के सोशल मीडिया से क्षेत्र के विभिन्न जाति जनसमुदाय के बीच सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि की मानहानि पहुंचाई गई।
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर पुलिसपीएम मोदीफेसबुक पेजMuzaffarnagarMuzaffarnagar PolicePM ModiFacebook page
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





