भारत

डिप्टी एसपी की कार का एक्सीडेंट, RPS की मौत, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
29 March 2024 4:13 PM IST
डिप्टी एसपी की कार का एक्सीडेंट, RPS की मौत, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
x
मचा हड़कंप.

जयपुर: कोटा-चितौड़ मार्ग पर शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक RPS अधिकारी राजेन्द्र गुर्जर की मौत हो गयी है। वहीं बेगूं में डीएसपी पद पर तैनात पुलिस अधिकारी अंजली सिंह घायल हो गयी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला अधिकारी का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। कोटा RAC में तैनात राजेन्द्र सिंह और डिप्टी अंजली सिंह कोटा से चितौड़ मार्ग पर जा रहे थे तभी ट्रोले ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गोड़, पुलिस अधीक्षक अम्रता दुहन, राजेश सोनी समेत कई अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं मृतक RPS अधिकारी का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
कोटा चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में RPS राजेंद्र गुर्जर जी की मृत्यु व RPS अंजलि सिंह जी के घायल होने की खबर सुनकर मन दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायल अधिकारी RPS अंजलि जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। र्घटना के उपरांत RPS अंजलि जी को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को उचित निर्देश दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story