भारत
सूचना मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को परिवार सहित पीटा, गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
jantaserishta.com
22 May 2023 10:21 AM IST

x
दुकानदार ने भी डिप्टी सेक्रेटरी व उनके परिवार पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी धनंजय कुमार व उनके परिवार से गाजियाबाद में मारपीट हुई है। मार्केट में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में डिप्टी सेक्रेटरी की पत्नी और बेटी को चोटें आई हैं। पूरे मामले में दुकानदार व उसके परिवार के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में शिकायत दी गई है। वहीं दुकानदार ने भी डिप्टी सेक्रेटरी व उनके परिवार पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट करने का आरोप लगाया है। साहिबाबाद क्षेत्र में वृंदावन गार्डन है। यहां शिल्पा अपॉर्टमेंट में धनंजय कुमार परिवार सहित रहते हैं। धनंजय सूचना प्रसारण मंत्रालय में उपसचिव हैं। धनंजय कुमार की पत्नी मंजू कुमारी ने बताया, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे हम सभी शालीमार गार्डन मार्केट में आए थे। करुणा जनरल स्टोर के पास कार खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वापस आए, तो वहां खड़े दुकान मालिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान दुकान मालिक की पत्नी और दो बेटे भी वहां आ गए। मंजू कुमारी का कहना है कि सभी ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। मुझे एवं मेरी दोनों बेटियों को बाल खींचकर मारना शुरू कर दिया। जबकि पति धनंजय कुमार को सीढ़ियों से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। मारपीट में मंजू के हाथ में चोट आई हैं। वहीं बेटी की अंगुली में चोट है और उसकी जीन्स फट गई।
डिप्टी सेक्रेटरी की पत्नी मंजू का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी पक्ष ने खुद अपनी दुकान का सामान बिखेर दिया और ये चिल्लाना शुरू कर दिया कि हम दुकान में चोरी करने के लिए घुसे थे। पीड़िता ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस की महिला सेल ने हमारा फोन नहीं उठाया। हम इस मामले की शिकायत महिला आयोग में भी करेंगे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दुकान के आसपास वाले सीसीटीवी देखे जाएं, जिससे सच्चाई का पता चल सके।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसडिप्टी सेक्रेटरी को पीटाधनंजय कुमारGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceDeputy Secretary beaten upDhananjay Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





