भारत

डिप्टी रेंजर ने वन चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या की

jantaserishta.com
18 April 2024 2:21 PM IST
डिप्टी रेंजर ने वन चौकी में फांसी लगाकर आत्महत्या की
x
आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर वन क्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर दिनेश नावडे ने वन चौकी में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेपानगर वन परिक्षेत्र की नवरा वन चौकी में दिनेश नावडे पदस्थ थे। उन्होंने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को वन चौकी के भीतर ही फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
मूल रूप से बैतूल के निवासी और बीते दो साल से नवरा वन चौकी में पदस्थ नावडे ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके बावजूद पुलिस को आशंका है कि उनका कोई पारिवारिक विवाद रहा होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story