भारत

डिप्टी जेलर ने किया सुसाइड, भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर खाया जहर

Nilmani Pal
25 Feb 2022 10:52 AM IST
डिप्टी जेलर ने किया सुसाइड, भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर खाया जहर
x
ब्रेकिंग

हरियाणा। गुरुग्राम से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. यहां डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है. जानकारी के मुताबिक 45 साल के डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट कुलदीप हुड्डा नारनौल जेल में तैनात थे. उन्होंने विषाक्त निगल लिया. इससे उनकी मौत हो गई. कुछ समय पहले विजिलेंस ने डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट कुलदीप हुड्डा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था.

जानकारी के मुताबिक बीते दिन इस केस में हाईकोर्ट से उनकी बेल एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गई थी. कुलदीप हुड्डा ने जहर निगल लिया था. इसके बाद आननफानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां एसजीटी मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक विजिलेंसने जेल में छापा मारा था. इस दौरान जेल वॉर्डन को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था. इस केस में दो जेल वार्डन गिरफ्तार हो चुके हैं.

इसी केस में डिप्टी जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. बता दें कि इस केस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. इसके बाद उन्होंने कोर्ट में बेल एप्लीकेशन दी थी. लेकिन हाईकोर्ट ने इसे रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद वह मेंटल रूप से काफी परेशान हो गए थे. लिहाजा उन्होंने मौत को गले लगा लिया.

Next Story