भारत

मंडी का दौरा कर उपायुक्त ने फसल खरीद का लिया जायजा

Shantanu Roy
27 Sep 2023 11:38 AM GMT
मंडी का दौरा कर उपायुक्त ने फसल खरीद का लिया जायजा
x
सिरसा। जिले में स्थित कालावाली में फसल खरीद की तैयारियों को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने अनाज मंडी का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कपास खरीद की प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं धान खरीदी को लेकर किए प्रबंधों से असंतुष्ट उपायुक्त ने मंडी प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। DC ने कहा कि धान फसल खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। जिससे फसल खरीदी में किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। मंडी में पेयजल, साफ सफाई, सड़क, लाइट आदि प्रबंध पुख्ता रखें जाए।
मंडी में हेल्प डेस्क व गेट पास के केबिन में जाकर संबंधित कर्मचारी से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। किसानों को गेट पास में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हेल्प डेस्क से किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिले। वहीं निरीक्षण के दौरान डीसी ने किसानों से भी मुलाकात की, उनसे बातचीत कर फसल बिक्री में होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कपास खरीद को लेकर किसानों व आढ़तियों से बातचीत की। किसानों को भरोसा दिया की निश्चिंत रहें। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
Next Story