
x
पुलिस को दी गई जानकारी.
गाजियाबाद: गाजियाबाद से जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एपेक्स सोसाइटी की है। डिप्टी कमिश्नर संजय सिंह ने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह कैंसर की अंतिम स्टेज और लंबे समय से चल रहा तनाव बताया जा रहा है।
बताया गया कि संजय सिंह लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्हें तनाव बना रहता था। फिलहाल संजय सिंह कैंसर के अंतिम स्टेज से जूझ रहे थे। अधिकारी लंबे समय से तनाव में था, इसलिए उन्होंने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि अधिकारी की मौत तुरंत हो गई थी। पूरे मामले को जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस का दावा है कि इस मामलों में परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Tagsगाजियाबादजीएसटी डिप्टी कमिश्नरसंजय सिंहसंजय सिंह आत्महत्याGhaziabadGST Deputy CommissionerSanjay SinghSanjay Singh commits suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





